भारत
पुलिस ने खूंखार बदमाश को एनकाउंटर में मार गिराया, दो पुलिसकर्मी घायल
jantaserishta.com
24 Jun 2025 10:57 AM IST

x
बड़ा एक्शन.
नई दिल्ली: दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर पर दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने एनकाउंटर में शराब कारोबारी की हत्या करने वाले बदमाश को मार गिराया है. आरोपी पर हत्या और जबरन वसूली के कई मामले दर्ज थे. पुलिस उसकी गिरफ्तारी की पिछले कई महीनों से कोशिश कर रही थी. लेकिन हर बार वह पुलिस को चकमा देकर फरार हो जाता था.
जानकारी के अनुसार एनकाउंटर में मारे गए बदमाश रोमिल बोहरा ने 14 जून को हरियाणा के कुरुक्षेत्र में शराब कारोबारी शांतनु की कई गोलियां मारकर हत्या कर दी थी. शांतनु का 12 जिलों में शराब का कारोबार था. वहीं रोमिल ने यमुना नागर में बीते साल एक साथ 4 लोगों की गोलियां मारकर भी हत्या कर दी थी.
पुलिस ने बताया कि 24 जन की मध्य रात्रि में काउंटर इंटेलिजेंस, स्पेशल सेल, दिल्ली पुलिस के कर्मचारियों को हरियाणा पुलिस से एक वांछित अपराधी रोमिल बोहरा पुत्र कपिल वोहरा निवासी यमुना नगर के बारे में सूचना प्राप्त हुई थी. जिसके बाद डेरा मंडी के पास दिल्ली-हरियाणा सीमा के आसपास के क्षेत्र में एक संयुक्त जांच अभियान चलाया गया. 24 जून 2025 की सुबह, मुखबिर द्वारा रोमिल की पहचान की गई और पुलिस टीमों ने उसे पकड़ने की कोशिश की.
हालांकि रोमिल ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग की और भागने की कोशिश की. जिसके जवाब में पुलिस टीम ने आत्मरक्षा में फायरिंग की और गोली लगने से रोमिल की मौत हो गई. इस मुठभेड़ में पुलिस टीम के दो सदस्य एसआई प्रवीण और एसआई रोहन भी घायल हो गए. जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
पुलिस ने बताया कि इस संबंध में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया जा रहा है. वांछित अपराधी का प्रोफाइल: रोमिल कुख्यात काला राणा-नोनी राणा गिरोह का सक्रिय शूटर है. हाल ही में कुरुक्षेत्र जिले के शांतनु हत्याकांड और यमुनानगर जिले के तिहरे हत्याकांड में शामिल होने के बाद वह कुख्यात हो गया था. रोमिल दिल्ली में आर्म्स एक्ट के एक मामले में भी वांछित था.
Tagsदिल्ली-हरियाणा बॉर्डरदिल्ली पुलिस स्पेशल सेलएनकाउंटरDelhi-Haryana BorderDelhi Police Special CellEncounter
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





