Haryana : मानसिक रूप से परेशान बेटे को बचाने गया पिता, फिर हुआ कुछ ऐसा कि दोनों की मौत
Haryana हरियाणा: सोनीपत में देर शाम ट्रेन की चपेट में आने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। यह हादसा सोनीपत के ईदगाह कॉलोनी के पास दिल्ली अंबाला ट्रैक पर उस समय हुआ, जब पिता अपने आठ वर्षीय मासूम बच्चे को ट्रैक से उठाने गया था। पिता समेत बेटा ट्रेन की चपेट में आ गया और दोनों की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने के बाद जीआरपी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भिजवाया और हादसे की जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सोनीपत के ईदगाह कॉलोनी निवासी 36 वर्षीय मेहरबान का आठ वर्षीय बेटा सूफियान मानसिक रूप से बीमार था। सूफियान कल देर शाम बिना किसी को बताए रेलवे ट्रैक पर पहुंच गया और जब मेहरबान उसे ट्रैक से उठाने वहां पहुंचा तो उसने देखा कि तेज गति से एक ट्रेन आ रही थी जब यह खबर ईदगाह कॉलोनी पहुंची तो वहां मातम का माहौल फैल गया। पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।