Haryana: पीएनजी पाइपलाइन में विस्फोट, आग लगने से अफरातफरी

Update: 2025-04-21 03:24 GMT
Haryana हरियाणा: रविवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे बड़ी औद्योगिक क्षेत्र के फेज-1 स्थित कंपनी नंबर 201 के पास एचपीसीएल की पीएनजी गैस सप्लाई पाइपलाइन में तेज धमाके के साथ अचानक आग लग गई। गैस रिसाव से लगी आग की ऊंची लपटों से पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही बड़ी औद्योगिक क्षेत्र से दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। वहीं, गैस पाइपलाइन में आग लगने की सूचना जैसे ही आपातकालीन नियंत्रण कक्ष को मिली तो एचपीसीएल के अधिकारी भी तुरंत मौके पर पहुंच गए और सबसे पहले गैस की सप्लाई बंद कराई गई।
दमकल कर्मी आग बुझाने का प्रयास करते रहे, लेकिन जब तक पाइपलाइन से गैस पूरी तरह खाली नहीं हो गई, तब तक आग नहीं बुझ सकी। इसके बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। इस बीच करीब आधे घंटे तक लपटें उठती रहीं। राहत की बात यह रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। बड़ी औद्योगिक क्षेत्र की 30 फैक्ट्रियों में पीएनजी कनेक्शन हैं। रविवार को आग लगने की सूचना मिलने पर एचपीसीएल ने बड़ी औद्योगिक क्षेत्र में पीएनजी की सप्लाई पूरी तरह से बंद कर दी। जिससे 30 फैक्ट्रियों में पीएनजी की सप्लाई बाधित हो गई। हालांकि रविवार को ज्यादातर फैक्ट्रियां बंद रहीं, जिससे फैक्ट्री संचालकों को ज्यादा नुकसान नहीं हुआ। करीब 2 घंटे बाद पाइप लाइन की मरम्मत कर औद्योगिक क्षेत्र में सप्लाई चालू कर दी गई।
Tags:    

Similar News