Haryana Encounter : गोहाना के गांव गंगाना में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई. गोहाना और सोनीपत की सीआईए की संयुक्त कार्रवाई में दो वांछित बदमाशों को पकड़ने की कोशिश में फायरिंग हुई. जिसमें एक बदमाश के पैर में गोली लगी है जबकि दूसरे बदमाश को पकड़ लिया गया है. जानकारी के मुताबिक यह कार्रवाई गोहाना और सोनीपत की सीआईए टीम ने संयुक्त रूप से की. यह मुठभेड़ गांव गंगाना के पास खेतों में हुई. पुलिस ने जब दोनों बदमाशों को रोकने की कोशिश की तो उन्होंने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी|
जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की, जिसमें आरोपी रोहित को गोली लग गई. उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया. दूसरे आरोपी अंकुश को पुलिस ने मौके से ही पकड़ लिया. रोहित गांव गंगाना का रहने वाला है जबकि अंकुश गन्नौर के गांधीनगर का रहने वाला है. इन दोनों ने शुक्रवार देर रात गन्नौर में दो युवकों पर फायरिंग की थी|
Tags: