Haryana हरियाणा: सोनीपत एंटी गैंगस्टर यूनिट क्राइम ब्रांच सेक्टर 7 को बड़ी कामयाबी मिली है। सब्जी मंडी चौक पर राहुल नामक युवक की हत्या कर भाग रहे बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। इस दौरान सूरज नामक बदमाश के पैर में गोली लगी और उसके दो साथियों को हिरासत में ले लिया गया। घायल बदमाश सूरज का सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने बदमाशों के पास से एक अवैध हथियार भी बरामद किया है।
फिलहाल सोनीपत पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। पुलिस हिरासत में लिए गए आरोपियों से गहनता से पूछताछ कर रही है। गौरतलब हो कि कल सोनीपत के सब्जी मंडी चौक पर बर्तन की दुकान पर बैठे राहुल और उसके दोस्त सुरजीत पर अज्ञात युवकों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं, जिसमें कई गोलियां राहुल को लगीं और एक गोली सुरजीत के हाथ में लगी।
परिजन जब दोनों को सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे तो राहुल की मौत हो चुकी थी, जबकि सुरजीत का इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि कई दिन पहले राहुल का किसी से झगड़ा हुआ था, जिसके बाद इस वारदात को अंजाम दिया गया।
Tags: