Haryana: डंपर ने बस को टक्कर मारी, आठ लोग घायल

Update: 2025-08-10 02:56 GMT
Haryana हरियाणा: राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर एचपी पेट्रोल पंप के सामने एचआरटीसी के शिमला डिपो की एक बस को पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ओवरलोडेड डंपर ने टक्कर मार दी। हादसे में एक बच्ची समेत करीब आठ लोग घायल हो गए। बस चालक सतपाल, कंडक्टर आशीष सोनी और बच्ची के सिर में कई जगह चोटें आई हैं। बस चालक सतपाल ने बताया कि जैसे ही उसने फ्लाईओवर पार कर एचपी पेट्रोल पंप के सामने एक यात्री को उतारकर बस को आगे बढ़ाया तो पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने बस को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का पिछला हिस्सा पूरी तरह अंदर धंस गया।
डंपर चालक विकास ने बताया कि वह इंद्री से रेत लेकर रोहतक जा रहा था और बस के अचानक ब्रेक लगाने के कारण वह अपने वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका। जांच अधिकारी संतपाल ने बताया कि मौके पर पहुंचकर घायलों को प्राथमिक उपचार दिया गया और दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। हादसे के बाद फ्लाईओवर पर कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित रहा, लेकिन पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित कर मार्ग सुचारू कर दिया।
Tags:    

Similar News