हरियाणा Haryana : सेक्टर 48 स्थित शराब की दुकान पर गुरुवार रात शराब के नशे में धुत एक कैब चालक ने बीयर पर छूट न मिलने पर हंगामा किया। इसके बाद उसने अपनी कार दुकान में घुसा दी, जिससे एक कर्मचारी घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने कैब चालक को हिरासत में ले लिया, हालांकि बाद में उसके और शराब की दुकान संचालक के बीच समझौता हो गया और कोई मामला दर्ज नहीं किया गया। दुकान के सेल्समैन श्रीराम के मुताबिक, चालक ने कार को सीधे दुकान में घुसा दिया। इससे दुकान का शीशा टूट गया और गेट के पास बैठा सुरक्षा गार्ड बाल-बाल बच गया। कर्मचारी नीरज घायल हो गया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि अभी तक उन्हें कोई शिकायत नहीं मिली है।
Tags: