Haryana हरियाणा: सेक्टर-84 में खाली प्लॉट में एक युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की तो पुलिस के भी होश उड़ गए। पुलिस को युवती का चेहरा भी कुचला हुआ मिला, जिससे शव की पहचान नहीं हो सकी। फिलहाल खेड़की दौला थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक सेक्टर-84 में एक युवती का शव पड़े होने की सूचना मिली थी।
पुलिस जब बताई गई जगह पर पहुंची तो पाया कि एसएस ग्रुप की निर्माणाधीन साइट के पास झाड़ियों में एक शव पड़ा हुआ है। शव की जांच के लिए थाना पुलिस ने सीन ऑफ क्राइम की टीम को मौके पर बुलाया और जांच शुरू की गई। शुरुआत में टीम ने पाया कि युवती के शरीर पर चोट के कई निशान थे। उसका मुंह बुरी तरह कुचला हुआ था। ऐसे में पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही पुलिस ने मृतका की पहचान के प्रयास भी शुरू कर दिए हैं।