Haryana Crime: सगाई पार्टी में बुलाए गए लोगों ने ही कर दी युवक की हत्या

Update: 2025-01-22 02:51 GMT
Haryana Crime: हरियाणा के झज्जर के बहादुरगढ़ में 20 वर्षीय युवक की हत्या कर दी गई। बहादुरगढ़ के नजफगढ़ रोड स्थित बैंक कॉलोनी के एक मकान में युवक की पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी गई। वह बिहार का मूल निवासी था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। बैंक कॉलोनी में चंद्र वाटिका के पास स्थित बलबीर सिंह के मकान में बने कमरों में 50 से अधिक लोग किराए पर रहते हैं। इनमें से अधिकतर लोग उत्तर प्रदेश और बिहार के मूल निवासी हैं, जो निर्माण श्रमिक हैं। इसी मकान के एक कमरे में बिहार का सचिन (20) भी रहता था। पिछले सप्ताह सचिन के छोटे भाई की बिहार में सगाई थी।
इसकी खुशी में उसने सोमवार शाम को अपने कमरे में पार्टी रखी थी। उसके दोस्त देर रात तक उसके साथ खाते-पीते रहे। इसी बीच सचिन का किसी से झगड़ा हो गया। झगड़ा हुआ और किसी ने पत्थर उठाकर सचिन के सिर पर मार दिया। आरोपी भाग गए और अधिक खून बहने से कुछ देर बाद सचिन की मौत हो गई। सुबह जब शहर थाना पुलिस को सचिन की मौत की सूचना मिली तो पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
सचिन के शव को पोस्टमार्टम के लिए बहादुरगढ़ सिविल अस्पताल भेज दिया गया है। सचिन के परिजनों को सूचना दे दी गई है। पुलिस उनके बयान लेने के बाद ही लिखित कानूनी कार्रवाई करेगी। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस घटना वाली रात सचिन के साथ पार्टी में और कौन-कौन मौजूद था और किस बात को लेकर विवाद हुआ था, जैसे सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।
Tags:    

Similar News