Haryana: शराब पीकर हंगामा करना पड़ रहा महंगा, पुलिस ने 204 लोगों को हिरासत में लिया

Update: 2025-03-21 02:04 GMT
Haryanaहरियाणा: शराब पीकर हुड़दंग मचाने वालों पर अब किसी तरह की रहम नहीं, रोहतक पुलिस सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर हुड़दंग मचाने वालों पर लगाम कस रही है और इसके लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है. जिसके तहत 2 दिन में करीब 200 लोगों की डिटेल ली गई और नशा उतरने के बाद उन्हें चेतावनी देकर छोड़ा गया. इस अभियान पर पुलिस का कहना है कि ज्यादातर अपराध शराब पीने के दौरान होते हैं, इस दौरान पुलिस लोगों को हिरासत में लेगी और नशा उतरने तक उन पर नजर रखेगी|
पुलिस के विशेष अभियान के तहत शाम 7 बजे से रात 12 बजे तक सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर हुड़दंग मचाने वालों की डिटेल ली जा रही है और नशा उतरने तक उन्हें पुलिस निगरानी में रखने के बाद चेतावनी देकर छोड़ा जा रहा है. पुलिस के मुताबिक इस पहल के चलते 2 दिन में करीब 200 लोगों की डिटेल ली गई है और अगर भविष्य में वे सार्वजनिक स्थानों पर खुलेआम शराब पीते पाए गए तो उनके खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा. दरअसल, रोहतक एसएसपी के आदेश पर जिले के सभी थानों की पुलिस शाम 7 बजे से 12 बजे तक सड़कों पर रहेगी और शराब पीकर सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग मचाने वालों की तलाश करेगी।
डीएसपी रवि खुंडिया ने बताया कि पुलिस शाम 7 बजे से 12 बजे तक अभियान चलाएगी और इस अभियान के दौरान पिछले 2 दिनों में परसों 145 और कल 59 लोगों को हिरासत में लिया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस के इस अभियान से अपराध कम करने में मदद मिलेगी, क्योंकि लोग नशे की हालत में ज्यादातर अपराध करने की सोचते हैं। ऐसे में अगर पहले से ही उनकी हिरासत में ले ली जाए तो अपराध का ग्राफ कम होगा।
Tags:    

Similar News