Haryana हरियाणा: ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में कटौती की है. इस बार 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में 24 रुपये की कटौती की गई है. ये नई दरें आज से पूरे देश में लागू होंगी. दिल्ली में अब 19 किलोग्राम वाला कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 1723.50 रुपये में मिलेगा, जबकि पहले इसकी कीमत 1747.50 रुपये थी|
बताया जा रहा है कि इस कटौती से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे और अन्य कमर्शियल संस्थानों को थोड़ी राहत मिल सकती है, जो कमर्शियल गैस सिलेंडर का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं. वहीं, घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में इस बार कोई बदलाव नहीं किया गया है|