हरियाणा Haryana : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज नई दिल्ली स्थित हरियाणा भवन में गुरु रविदास की जयंती के अवसर पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। सैनी ने कहा कि गुरु रविदास द्वारा दिया गया एकता, मानवता और भाईचारे का संदेश आज भी प्रासंगिक है। उन्होंने कहा कि सरकार ने हरियाणा में संत-महापुरुष सम्मान और विचार प्रचार-प्रसार योजना शुरू की है, जिसके तहत राज्य स्तर पर संतों और महापुरुषों की जयंती और शताब्दी मनाई जाएगी।