हरियाणा CET 2025: एडमिट कार्ड डाउनलोड का लिंक एक्टिव, अभी करें चेक

Update: 2025-07-18 09:14 GMT

हरियाणा: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) पेपर के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। अब अभ्यर्थी अपने एडमिट कार्ड (Admit Card) डाउनलोड करके सेंटर का पता लगा पाएंगे। अभ्यर्थी cet2025groupc.hryssc.com लिंक पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं। इसकी सूचना आयोग के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट डाल कर दी।

बता दें कि 26 व 27 जुलाई को ग्रुप-C भर्ती के लिए CET एग्जाम होगा। प्रदेश में परीक्षा के दिन सभी स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे। 27 जुलाई को तो रविवार है। ऐसे में स्कूल और कॉलेजों को 26 तारीख यानी शनिवार के दिन छुट्‌टी रखनी होगी। CET एग्जाम के लिए 13 लाख 47 हजार युवाओं ने आवेदन किया है। इसके लिए 1,350 सेंटर बनाए गए हैं। कैंडिडेट्स को परीक्षा सेंटर तक लाने और ले जाने के लिए मुफ्त बस सुविधा मिलेगी। महिला कैंडिडेट्स के परिवार का एक सदस्य भी मुफ्त में उनके साथ यात्रा कर पाएगा।

Tags:    

Similar News