Haryana: अनियंत्रित होकर पलटी कार, 4 युवकों की मौत

Update: 2025-08-01 02:21 GMT
Haryana हरियाणा: भिवानी जिले के गाँव अमीरवार और गाँव बुढेरा के बीच गुरुवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे का पता चलते ही आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और घायलों का इलाज करवाया। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है। जिसमें 4 युवकों को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि एक की गंभीर हालत के चलते उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया।  हादसा उस समय हुआ जब गुरुवार रात पांचों युवक कार में सवार होकर गाँव ढिगावा से गाँव बुढेरा जा रहे थे। इस दौरान कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गई और पलट गई। मृतकों की पहचान गाँव बुढेरा निवासी कर्मबीर, कोमल, राजेश और राकेश के रूप में हुई है।
गाँव बुढेरा निवासी अंकित गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया।गाँव बुढेरा निवासी धर्मेंद्र ने बताया कि कर्मबीर, कोमल और अंकित उसके चचेरे भाई हैं। जो गुरुवार रात कार में सवार होकर ढिगावा से अपने गाँव बुढेरा आ रहे थे। इसी बीच अमीरवार-बुढेरा इलाके में कार अनियंत्रित होकर पलट गई। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है।
Tags:    

Similar News