Haryana: नेशनल हाईवे 9 पर सांपला के नजदीक सुबह करीब साढ़े नौ बजे आगे चल रहे ट्रक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। इससे कार ट्रक के नीचे घुस गई जिसमें यूपी के आजमगढ़ के गांव खानपुर हाल निवासी दिल्ली के नजफगढ़ के स्टील कारोबारी मुकेश गौड़ के बेटे सूरज (17) की मौत हो गई और उसके तीन दोस्त घायल हो गए। ट्रक चालक के खिलाफ सांपला थाने में एफआईआर दर्ज की गई है।
रोहद टोल पार करने के बाद आगे चल रहा ट्रक चालक लापरवाही से ड्राइविंग कर रहा था। उसने अचानक ब्रेक लगा दिए जिससे कार ट्रक के नीचे घुस गई। भीड़ ने कार में फंसे चारों युवकों को निकालकर सांपला के सामुदायिक केंद्र में भर्ती कराया। वहां से गंभीर हालत के चलते सूरज को पीजीआई रेफर कर दिया। सिर व चेहरे पर गंभीर चोटों के चलते सूरज ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। परिजन दोपहर को शव लेकर नजफगढ़ रवाना हो गए।
Tags: