Haryana: किसानों के लिए बड़ी खबर, अब इतने घंटों में होगा फसल का भुगतान

Update: 2025-03-16 03:35 GMT
Haryana हरियाणा: हरियाणा के किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी है। करनाल पहुंचे कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने किसानों के लिए बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि किसानों को उनकी फसलों का भुगतान 48 घंटे के भीतर मिल जाए। पहले किसानों को काफी इंतजार करना पड़ता था, लेकिन अब जल्द भुगतान की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
वहीं, मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि ओलावृष्टि से फसल को हुए नुकसान की भरपाई के लिए सरकार ने विशेष पोर्टल बनाया है। इस पोर्टल पर जानकारी देकर किसान मुआवजे की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
Tags:    

Similar News