Haryana: अस्थियां विसर्जन के लिए जाते समय बड़ा हादसा, बुआ -भतीजे की मौत

Update: 2025-02-24 03:13 GMT
Haryana हरियाणा: जींद में नेशनल हाईवे 152-डी पर अस्थि विसर्जन के लिए हरिद्वार जा रहे एक परिवार की कार जामनी के पास पिकअप गाड़ी से टकरा गई। इस हादसे में बुआ-भतीजे की मौत हो गई, जबकि परिवार के तीन लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए पीजीआई रोहतक रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार राजस्थान के गांव मकराना निवासी रामकिशोर के पिता की कुछ दिन पहले मौत हो गई थी। रामकिशोर अपनी पत्नी 36 वर्षीय रुचि, बेटे सात वर्षीय शिवांश, बुआ 48 वर्षीय विद्या देवी और अंजू के साथ पिता की अस्थि विसर्जन के लिए हरिद्वार के लिए निकले थे। करीब 10 बजे घर से निकलने के बाद रामकिशोर नारनौल के पास से नेशनल हाईवे 152-डी पर चढ़ गए।
जींद की सीमा में जामनी के पास हाईवे पर खड़ी पिकअप गाड़ी में उनकी कार का टायर पंचर होने से पीछे से टक्कर हो गई। इसमें सभी पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हाईवे की एंबुलेंस ने घायलों को जींद के नागरिक अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने रामकिशोर और उसकी मौसी अंजू को मृत घोषित कर दिया जबकि विद्या को पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। रुचि और शिवांश भी घायल हुए हैं। घायल रुचि ने बताया कि उसके ससुर की मौत हो गई थी, इसलिए वे अस्थियां विसर्जन के लिए जा रहे थे। जामनी के पास यह हादसा हुआ। मृतकों के शवों को जींद सिविल अस्पताल स्थित पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया गया है।
Tags:    

Similar News