Haryana Accident: भीषण सड़क हादसा, ट्रक ने बस को मारी टक्कर, ट्रक चालक फरार

Update: 2025-03-21 02:54 GMT
Haryana accident: अंबाला के बलदेव नगर चौराहे पर गुरुवार शाम भीषण सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में एक ट्रक ने हिसार से चंडीगढ़ जा रही रोडवेज बस को टक्कर मार दी। इस हादसे के वक्त बस में 30 से 35 लोग सवार थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस 300 मीटर तक घसीटती चली गई। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।हादसे के बाद बलदेव नगर चौराहे पर जाम लग गया। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने क्रेन की मदद से ट्रक को सड़क के किनारे करवाया और यातायात सामान्य करवाया।
हालांकि इस हादसे में कोई यात्री घायल नहीं हुआ। इस बीच बस में सवार यात्रियों को दूसरी बस से उनके गंतव्य तक पहुंचाया गया। इस हादसे को लेकर पुलिस ने बताया कि उन्होंने ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है। उन्होंने यह भी बताया कि सभी यात्री सुरक्षित हैं और उन्हें दूसरी बस से उनके गंतव्य तक पहुंचा दिया गया है।
Tags:    

Similar News