Haryana: गाड़ी का टायर फटने से एक युवक की मौत

Update: 2026-02-14 07:00 GMT
Haryana हरियाणा: नेशनल हाईवे-11 पर शुक्रवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में 25 साल के युवक की मौत हो गई। युवक अपनी स्कॉर्पियो कार से शादी समारोह में शामिल होने झुंझुनू जा रहा था। जानकारी के मुताबिक, गुरुग्राम के मानेसर इलाके का रहने वाला अनिल कुमार अपनी काली स्कॉर्पियो में एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए निकला था।
शाम करीब 6 बजे गांव रघुनाथपुरा के पास फ्लाईओवर से उतरते समय गाड़ी का टायर फट गया। इससे गाड़ी बेकाबू होकर हाईवे के किनारे लगी लोहे की रेलिंग से टकरा गई। गाड़ी रेलिंग के अंदर फंस गई जिससे ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई। शुरुआती जांच में टायर फटना हादसे का कारण माना जा रहा है।
Tags:    

Similar News