Haryana: सदर थाने से चंद कदमाें की दूरी पर स्थित सुभाष चौक पर बदमाशों द्वारा महिला का दिन दहाड़े मोबाइल छीनने का मामला सामने आया है। सदर थाना पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, शालिनी सिंह ने शिकायत में बताया कि वह अपने काम से कहीं जा रही थी।
जब वह सुभाष चौक पर सदर थाने के नजदीक पहुंची तो उसी दौरान दो अज्ञात बाइक सवारों ने उनका पीछा किया और अचानक उनके हाथ से उनका मोबाइल फोन छीन लिया। इससे पहले कि वह कुछ समझ पाती, आरोपी मौके से फरार हो गए। इस घटना के बाद शालिनी सिंह ने तुरंत सदर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने उनकी शिकायत पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 3(5) और 304 के तहत केस दर्ज कर लिया है।