Haryana हरियाणा: रोहतक के महम में राष्ट्रीय राजमार्ग 9 पर किशनगढ़ के पास शनिवार को एक बड़ा हादसा हुआ। स्कूटी सवार माँ-बेटी को एक क्रॉसिंग पर एक ट्रक ने टक्कर मार दी। ट्रक उन्हें स्कूटी समेत 100 मीटर तक घसीटता हुआ ले गया, जिससे सड़क पर मांस के टुकड़े बिखर गए।इस दर्दनाक हादसे में माँ-बेटी की मौके पर ही मौत हो गई। चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी कि किशनगढ़ के पास हाईवे पर एक ट्रक ने दो लोगों को कुचल दिया है। पुलिस मौके पर पहुँची और जाँच शुरू कर दी।
जाँच अधिकारी सोमवीर ने बताया कि हादसे में मारी गई माँ-बेटी की पहचान भिवानी के मिताथल गाँव निवासी रविंद्र की 35 वर्षीय पत्नी सुनीता और उनकी 12 वर्षीय बेटी परी के रूप में हुई है।माँ-बेटी रोहतक में एक रिश्तेदार के घर एक समारोह में शामिल होने आई थीं और इसी दौरान यह हादसा हुआ। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई, रोहतक भेज दिया है। उन्होंने ट्रक को कब्जे में ले लिया है और चालक की तलाश कर रहे हैं।
Tags: