Haryana: सीवेज मैनहोल में गिरे 3 पिता-पुत्रों की दर्दनाक मौत, चीख-पुकार

Update: 2025-05-14 06:44 GMT
Haryana हरियाणा: हरियाणा के रोहतक जिले में बुधवार को सीवर के मैनहोल में गिरकर तीन पिता-पुत्र की मौत हो गई। घटना घर के बाहर गली में सीवर का ढक्कन हटाते समय हुई। पहले एक बेटा गिरा। उसे बचाने के लिए भाई और पिता भी सीवर में उतरे, लेकिन वापस नहीं लौटे।
घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। पुलिस को भी सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों के शवों को सीवर से बाहर निकालकर कब्जे में ले लिया। फिलहाल तीनों शवों का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है। हादसे के बाद गांव में शोक की लहर है।
यह मामला रोहतक के माजरा गांव का है। मृतकों की पहचान महाबीर सिंह और उनके दो बेटों दीपक और लक्ष्मण के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक आशंका है कि तीनों की मौत सीवर में जहरीली गैस के कारण हुई है।
Tags:    

Similar News