Haryana : 2 हॉकी खिलाड़ी शादी के बंधन में बंधे, सिख रीति-रिवाज से हुई दोनों की शादी

Update: 2025-03-23 03:14 GMT
Haryana हरियाणा: स्टार हॉकी खिलाड़ी मंदीप सिंह और उदिता दुहन शादी के बंधन में बंध गए हैं। उनकी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। दोनों की शादी सिख रीति-रिवाज से हुई। बताया जा रहा है कि ओलंपियन मंदीप सिंह ने शुक्रवार को जालंधर के मॉडल टाउन स्थित गुरुद्वारा सिंह सभा में भारतीय महिला हॉकी टीम की डिफेंडर उदिता कौर से शादी की। इस दौरान दोनों के परिवार और भारतीय हॉकी टीम के कई खिलाड़ी मौजूद रहे। हरियाणा के हिसार की रहने वाली हैं उदिता हिसार जिले के नांगल गांव की रहने वाली उदिता का जन्म 14 जनवरी 1998 को हुआ था। उन्होंने अपने खेल करियर की शुरुआत हैंडबॉल से की थी। बाद में उन्होंने हॉकी को अपना लिया।
2017 में सीनियर टीम में पदार्पण करने के बाद उदिता ने कई अहम टूर्नामेंट में भारतीय टीम के लिए दमदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 2018 एशियाई खेलों में रजत पदक, 2022 राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य पदक और 2023 एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया। मनदीप सिंह का जन्म 25 जनवरी 1995 को पंजाब के जालंधर जिले के मिट्ठापुर गांव में हुआ था। उन्होंने जालंधर की सुरजीत हॉकी अकादमी से हॉकी की शुरुआत की। मनदीप सिंह अब तक 2 हॉकी विश्व कप, 2014 और 2018 खेल चुके हैं।
Tags:    

Similar News