Haryana : घूमने गए थे 2 दोस्त, लौटते वक्त हुआ कुछ ऐसा कि चली गई एक की जान

Update: 2025-03-23 03:12 GMT
Haryana हरियाणा: पूंडरी के गांव करोड़ा के पास 152डी पर शनिवार सुबह करीब 7 बजे सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक घायल हो गया। मृतक की पहचान दलजीत सिंह (26) निवासी लालरू (मोहाली) के रूप में हुई है। हादसे में मृतक का दोस्त गुरदयान घायल हुआ है। घायल गुरदयान ने बताया कि वह और उसका दोस्त दलजीत जयपुर घूमने गए थे। शुक्रवार रात करीब 12 बजे वे जयपुर से वापस गांव जाने के लिए अपनी कार में सवार होकर निकले थे।
वह कार चला रहा था और दलजीत साइड वाली सीट पर बैठा था। जैसे ही वे गांव करोड़ा के पास पहुंचे तो 152डी पर गैस सिलेंडर लेकर आ रहे एक कैंटर चालक ने अचानक लाइन बदल दी। अचानक कैंटर उनकी कार के आगे आ गया, जिससे कार कैंटर के पीछे जा घुसी। हादसे में साइड वाली सीट पर बैठे दलजीत सिंह की मौत हो गई और वह भी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलने पर पूंडरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। दलजीत अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था
हादसे में जान गंवाने वाला दलजीत अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। करीब 3 साल पहले उसकी शादी हुई थी। अब वह अपने पीछे ढाई साल का बेटा तनवीर और पत्नी छोड़ गया है। वह गांव के पास ही एक कमीशन एजेंट के पास क्लर्क का काम करता था। दलजीत के पिता ध्यान सिंह फायर डिपार्टमेंट से रिटायर हो चुके हैं। अब घर की सारी जिम्मेदारी दलजीत पर थी। जांच अधिकारी एसआई हरपाल ने बताया कि गुरदयान की शिकायत पर कैंटर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
Tags:    

Similar News