Haryana : 10 साल की बच्ची पर धारदार हथियार से बेरहमी से हमला, घर का ही एक शख्स बना हैवान

Update: 2025-03-17 00:43 GMT
Haryana हरियाणा: शहर के तिकोना पार्क के पास सेठी चौक पर दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक 10 वर्षीय बच्ची पर धारदार हथियार से बेरहमी से हमला किया गया। आरोप है कि यह हमला बच्ची के मामा ने किया और घटना के बाद वह मौके से फरार हो गया।मिली जानकारी के अनुसार घटना रविवार शाम की है, जब नाबालिग अपने मामा के घर खेलने गई थी। जिसके बाद आरोपी मामा उसे कमरे में ले गया और कमरे को अंदर से बंद कर लिया। जिसके बाद उसने उस पर धारदार हथियार से करीब 10 से 15 बार हमला किया।
इस हमले के दौरान बच्ची की चीखें काफी देर तक सुनाई देती रहीं, काफी देर बाद जब आसपास के लोगों ने उसकी आवाज सुनी तो लोग वहां पहुंचे, जिसके बाद बच्ची को गंभीर हालत में सिविल अस्पताल ले जाया गया।वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे हिसार रेफर कर दिया। परिजनों ने तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश जारी है। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आरोपी ने इस वारदात को क्यों अंजाम दिया।
Tags:    

Similar News