Fatehabad: नहर में डूबा नाबालिग, 40 घंटे बाद मिला शव

Update: 2025-05-29 08:14 GMT
Fatehabad फतेहाबाद : एक नाबालिग युवक के नहर में डूबने से युवक की मौत हो गई। युवक नहर में नहाने गया था, जिसके बाद वह डूब गया। 40 घंटे के बाद युवक का शव डूमा पुल से बरामद किया गया। जिसकी तलाश मंगलवार से ही लगातार की जा रही थी।
मृतक ढाणी साँचला निवासी 17 वर्षीय अंकित पॉलिटेक्निक का छात्र था। और माता–पिता का अकेला बेटा था।हादसे के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। प्रशासन ने अभिभावकों से बच्चों को नहर में न नहाने देने की अपील की है।
अंकित अपने दोस्तों के साथ ढाणी गोपाल से गुजरने वाली नहर में नहाने गया था। लेकिन बहाव ज्यादा होने के कारण वह नहर में छलांग लगाते ही बहाव के साथ बह गया। मौके पर मौजूद लोगों ने अंकित को बचाने का प्रयास किया, लेकिन विफल रहे। जैक बाद डायल 112 पर सूचना दी गई।
हादसे के बाद लगातार 2 दिन तक युवक की तलाश जारी रखी। युवक की तलाश में जुट गोताखोरों ने युवक को खोजने के लिए ढाणी गोपाल, बैजलपुर और गोरखपुर में सर्च ऑपरेशन चलाया। जिसके बाद जिंद से आते गोताखोरों ने युवक के शव को डूमा पुल से खोज निकला।
पहले भी नहर में डूबने के मामले सामने आया है, जिसके चलते प्रशासन ने नहर में पास चेतावनी बोर्ड लगा कर आग्रह किया है। लेकिन लोग इसके बाद भी नहर में नहाने के लिए जाते है। और हादसे का शिकार हो जाते है।
Tags:    

Similar News