फरीदाबाद: चोर एक मकान का ताला तोडक़र लाखों रुपये चोरी करके ले गए। पुलिस ने इस संबंध में मुकदमा दर्ज करके जांच शुरु कर दी है। पीडि़त के अनुसार अलमारी में सात लाख रुपये से भरा हुआ बैग रखा था। वह भी पूरी तरह से खाली मिला। उनको मकान खरीदना था।

इसलिए रुपये जोडक़र रखे थे। कालोनी में रहने वाले प्रमोद चौबे ने बताया कि वह किराए के मकान में रहते है। पिछले काफी समय से उनकी मकान खरीदने की प्लानिंग चल रही थी। एक मकान को लेकर सौदा भी तय हो गया था। इसलिए उन्होंने अपने रिश्तेदारों से कर्ज लेकर रुपये एकत्र किए थे। इसके साथ ही कुछ रुपये बैंक से भी लिए थे। ताकि रजिस्ट्री के दौरान नकदी की कमी नहीं पड़े। सात लाख रुपये दो अलग-अलग बैग में करके बेड के नीचे रखे थे। शनिवार को वह घर से करीब दो किलोमीटर दूर मंदिर पूजा के लिए गए थे।

जब वह वापस आए तो देखा कि मेन गेट का ताला गायब है। कमरे के अंदर घुसे तो देखा कि सारा सामान फैला हुआ है। बैड के नीचे जो रुपये से भरा बैग रखे थे। वह भी गायब थे। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने पूरी छानबीन की। डबुआ थाना प्रभारी रणधीर ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। चोरों को घर में रुपये होने की जानकारी थी। इस संबंध में आसपास के लोगों से भी मामले में पूछताछ की जाएगी।

Tags: