Faridabad: जहरीला पानी पीने से बेजुबान बकरियों की दर्दनाक मौत

Update: 2026-02-11 00:50 GMT
Faridabad फरीदाबाद:  शहर में जहरीले पानी का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला फरीदाबाद के सेक्टर-59 इंडस्ट्रियल एरिया से सामने आया है, जहां जहरीला पानी पीने से करीब दस बेजुबान बकरियों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद पशु मालिक और स्थानीय लोगों में रोष का माहौल बना हुआ है। पीड़ित ने पूरे मामले की शिकायत पुलिस को दे दी है, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
पीड़ित पशु मालिक का आरोप है कि इंडस्ट्रियल एरिया में बह रहा दूषित व जहरीला पानी खुले में जमा था, जिसे पीने के बाद उसकी बकरियों की अचानक तबीयत बिगड़ गई। कुछ ही देर में एक-एक कर दस बकरियों ने दम तोड़ दिया। घटना से पशुपालक को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।
गौरतलब है कि इससे पहले भी फरीदाबाद में जहरीले पानी को लेकर गंभीर मामले सामने आ चुके हैं। सेक्टर-58 थाना क्षेत्र के अंतर्गत जहरीला पानी पीने से 40 से ज्यादा कैंसर पीड़ित लोगों की मौत का मामला चर्चा में रहा था।लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाओं से यह साफ है कि फरीदाबाद में दूषित और जहरीले पानी की समस्या विकराल रूप लेती जा रही है।स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इंडस्ट्रियल एरिया में बह रहे केमिकलयुक्त पानी की तत्काल जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।
Tags:    

Similar News