चंडीगढ़ में भी सत्याग्रह के लिए सड़क पर कांग्रेस, उदयभान ने कहा- सरकार के तानाशाही रवैये से नहीं डरेंगे

चंडीगढ़ में भी सत्याग्रह के लिए सड़क पर कांग्रेस

Update: 2022-06-13 09:16 GMT
चंडीगढ़: नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की प्रवर्तन निदेशालय के दिल्ली स्थित दफ्तर में पेशी के चलते कांग्रेस द्वारा देशभर में सत्य के लिए आग्रह करते हुए प्रदर्शन किया जा रहा है। ईडी और अन्य संवैधानिक संस्थाओं के दुरुपयोग के खिलाफ कांग्रेस ने चंडीगढ़ में भी एक रोष प्रदर्शन किया। हरियाणा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष चौधरी उदयभान के नेतृत्व में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे। चंडीगढ़ स्थित कांग्रेस कार्यालय से प्रवर्तन निदेशालय ऑफिस का घेराव करने जा रहे कांग्रेस नेताओं को पुलिस ने बीच रास्ते ही हिरासत में ले लिया।
उदयभान ने कहा, सरकार के तानाशाही रवैये से नहीं डरेगी कांग्रेस


 


चंडीगढ़ में कांग्रेस के प्रदर्शन की अध्यक्षता कर रहे प्रदेश अध्यक्ष उदयभान ने कहा कि भाजपा वाले ईडी व अन्य संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर सोनिया गांधी और राहुल गांधी को परेशान कर रहे हैं। केंद्र की मोदी सरकार विपक्ष की आवाज से बुरी तरह घबरा गई है, इसलिए अब यों तानाशाही पर उतर आए हैं। कांग्रेस पार्टी इन झूठे मुकदमों और सरकार की तानाशाही से नहीं डरने वाली। सरकार के तानाशाह रवैया के खिलाफ आज कांग्रेस देशभर में ईडी दफ्तरों के सामने इकट्ठा होकर रोष व्यक्त कर रही है। कांग्रेस पार्टी सड़क से लेकर संसद तक मोदी सरकार के नापाक इरादों को एक्सपोज करेगी।
Tags:    

Similar News

-->