Chandigarh.चंडीगढ़: चंडीगढ़ के गोल्फर मनजोत सिंह और जमशेदपुर के कुरुश हीरजी ने पंजाब के फिल्लौर के रंजीतगढ़ गोल्फ क्लब में खेले जा रहे पीजीटीआई नेक्सजेन के फिल्लौर ओपन के दूसरे राउंड के बाद कुल 7 अंडर 135 के स्कोर के साथ संयुक्त बढ़त हासिल की। चंडीमंदिर के चंद्रजीत यादव (64), चंडीगढ़ के अमृत लाल (66) और दिल्ली के वसीम खान (69) छह अंडर 136 के कुल स्कोर के साथ संयुक्त तीसरे स्थान पर रहे। कट 3 ओवर 145 पर गया। शीर्ष 37 पेशेवरों ने तीसरे और अंतिम राउंड के लिए कट बनाया। हीरजी (68-67) ने अपने शुरुआती राउंड के दौरान छह बर्डी और दो बोगी लगाए। उन्नीस वर्षीय मनजोत (66-69) ने एक ईगल, तीन बर्डी और तीन बोगी बनाकर लगातार दूसरे दिन संयुक्त बढ़त बनाए रखी।