हरियाणा
Faridabad: महिला चिकित्सक की हत्या, पति पर लगाया हत्या का आरोप
Tara Tandi
27 March 2025 3:13 PM IST

x
Faridabad फरीदाबाद: हरियाणा के फरीदाबाद में महिला की हत्या कर दी गई।महिला का शव कमरे में खून से लथपथ हालत में पड़ा मिला। महिला पेशे से डॉक्टर थी। हत्या का आरोप उसी के पति पर लगाए गए है। घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। जांच के लिए मौके पर फॉरेंसिक टीम ने भी पहुंच कर साक्ष्य जुटाए है।
घरेलू विवाद के चलते महिला पिछले 4 वर्षों से परिवार से दूर बल्लभगढ़ में किराए के मकान में रह रही थी। इसी मकान में वह क्लीनिक भी चला रही थी। महिला के 2 बच्चे है। जिन्हें महिला हत्या से पहले महिला की सास आकर अपने साथ ले गई थी। मृतका की पहचान 34 वर्षीय डॉ. प्रियंका के रूप में हुई है। प्रियंका की बहन पूजा ने घटना की सूचना पुलिस को दी थी।
पूजा ने बताया कि उसकी ओर प्रियंका की शादी एक ही घर में हुई है। प्रियंका का पति लखमी चंद ट्रक चालक है। और पिछले काफी समय से प्रियंका को धमकियां दे रहा था। पूजा का पति भगत सिंह हरियाणा पुलिस में डायल 112 की गाड़ी का बाहरी सोर्स के द्वारा ड्राइवर है।
लगातार धमकियां मिलने पर प्रियंका ने आदर्श नगर थाने में शिकायत दर्ज करवाई, लेकिन उनकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिसके कुछ दिनों बाद पूजा ने प्रियंका को फोन किया। फोन बंद आने पर परेशान होके पूजा ने सेक्टर–12 में स्थित कोर्ट में अपने जानकर की सहायता से पुलिस को सूचित किया।
जिसके3 बाद डायल–112 की टीम प्रियंका के निवास स्थान विष्णु नगर पहुंची। पुलिस ने क्लीनिक पर जांच कर बताया कि मौके पर प्रियंका मौजूद नहीं थी। जिस बात पर पूजा की परेशानी ओर अधिक बढ़ गई। रात 9 बजे पूजा खुद क्लीनिक के ऊपर बने कमरे में गई। तो वहां प्रियंका का शव खून से सना पड़ा था। प्रियंका का शव वहां पिछले 10 घंटों से पड़ा हुआ था।
जिसके बाद जानकारी मिली कि एक दिन पहले ही प्रियंका की सास और भगत सिंह क्लिनिक पर आकर बच्चों को अपने साथ ले गई थे। पूजा ने आरोप लगाया है कि प्रियंका के पति ने धमकी दी थी कि एक हत्या करूं या दो, सजा तो बरावार ही होगी। घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस ने मामले से जुड़े साक्ष्य जुटाने का प्रयास किया है। पुलिस जांच में जुटी है। जमीन पर बिखरे खून से सैंपल लिए गए है।
पूजा के बयान के आधार पर पुलिस ने मामले को पारिवारिक विवाद के चलते मुनुटाव से जोड़ा है। हालांकि पुलिस ने परिजनों का बयान दर्ज कर लिया है।मामले की जांच–पड़ताल की जा रही है। कार्रवाई जारी है।
TagsFaridabad महिला चिकित्सक हत्यापति लगाया हत्या आरोपFaridabad female doctor murderedhusband accused of murderजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





