हरियाणा में कैंसर, थैलेसीमिया, होमोग्लोबिया रोगियों को मिलेगी 2750 रुपए मासिक पेंशन

Update: 2023-05-26 12:16 GMT

यमुनानगर। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने प्रदेश के 7 जिलों में 229 करोड रुपए की लागत से बने स्वास्थ सेवाओं केंद्रों का शुभारंभ किया। उन्होंने कहाकि हरियाणा में कैंसर, थैलेसीमिया एवं होमोग्लोबिया जैसी बीमारी से पीड़ित लोगों को पेंशन के तौर पर 2750 रुपए महीना मिलेगा। उन्होंने कहा कि 55 ऐसी लाइलाज बीमारियां है जिनका वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन होते ही उस बीमारी से पीड़ित को भी पेंशन के तौर पर 2750 रुपए महीना दिया जाएगा। दूसरी तरफ सीएम खट्टर का विरोध करने की आशंका को लेकर पुलिस आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं को ढूंढ-ढूंढ कर हिरासत में लेती नजर आई।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बताया कि यमुनानगर के सिविल अस्पताल पर 95 करोड रूपए खर्च आया है। जबकि यमुनानगर समेत पूरे हरियाणा में 229 करोड रुपए की लागत से स्वास्थ्य केंद्रों का निर्माण किया गया है। सिविल अस्पतालों के साथ-साथ पीएचसी व सीएचसी में भी सरकार ने खर्च कर रही है। इससे कई लाइलाज बीमारियों से पीड़ित लोगों को राहत मिली है। इसमें कैंसर थर्ड फोर्थ स्टेज के साथ-साथ थैलेसीमिया और होमोग्लोबिया जैसी घातक बीमारियां शामिल हैं।

इस कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज, शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर और कई भाजपा नेता मौजूद थे। गृहमंत्री अनिल विज ने कहा कि हरियाणा में स्वास्थ्य सेवाएं पहले से काफी बेहतर हैं। लोगों को पहले बीमारी के लिए एक जगह से दूसरी जगह जाना पड़ता था। लेकिन अब सभी सेवाएं हर जिले में देने के लिए सरकार काम कर रही है। ऐसे में अगर कहीं डॉक्टरों की कमी है तो उसे भी जल्द पूरा किया जाएगा। अस्पतालों में बेहतर सेवाएं दी जाएंगी।

Tags:    

Similar News

-->