बड़ी खबर:युवक ने युवती के साथ किया दुष्कर्म फिर जान से मारने की नीयत से जबरन जहर दे दिया

जान से मारने की नीयत से जबरन जहर दे दिया

Update: 2022-07-07 08:59 GMT

हरियाणा के जींद जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां के अलेवा थाना क्षेत्र में एक युवती के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया गया है। खास बात यह है कि दुष्कर्म के बाद आरोपी ने पीड़िता को जान से मारने की नीयत से जबरन जहर दे दिया। इससे पीड़िता की हालत बिगड़ गई। वहीं, इस घटना के बाद पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही जांच शुरू कर दी गई है।

जानकारी के मुताबिक अलेवा थाना क्षेत्र के एक गांव की एक लड़की ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, कि करीब 5-6 महीने पहले पड़ोसी विकास ने उसे अपने घर बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसका विरोध करने पर आरोपी ने गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। लड़की ने शिकायत में कहा कि 29 जून को आरोपी ने उसे जहर दिया, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। अलेवा थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर विकास के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आपको बता दें कि हरियाणा में इन दिनों रेप के मामले बढ़ गए हैं। कल ही खबर सामने आई थी कि हरियाणा के यमुनानगर जिले में एक 15 साल की बच्ची के बीमार पड़ने पर उसकी मां उसे अस्पताल लेकर आई थी। जांच के बाद डॉक्टरों ने जो बताया उसे सुनकर उसके पैरों तले से जमीन खिसक गई।
डॉक्टर ने बताया कि बच्ची गर्भवती है। मां के कहने पर जब लड़की ने आपबीती सुनाई तो किसी भी मां के लिए उसकी बात सुनना आसान नहीं होता। लड़की के मुताबिक उसके मामा ने ढाई महीने तक उसे डरा-धमकाकर और जान से मारने की धमकी देकर गलत काम किया और कहा कि इस बारे में किसी को पता न चले। डर और दहशत के डर से चुप रही लड़की मामा द्वारा धमकी दिए जाने के बाद लड़की बुरी तरह डर गई और उसने इस बारे में किसी को नहीं बताया। लेकिन अब जब पूरा मामला सामने आया तो उसकी बात सुनकर लड़की की मां पुलिस के पास पहुंची और अपने भाई की सारी काली हरकतें बताईं। पुलिस ने आरोपी संजू वैश्य पुत्र राजकुमार बस्ती अंबाला कैंट को गिरफ्तार कर लिया है। आगे मामले की जांच जारी है।


Similar News