कल कुरुक्षेत्र में रैली करेंगे अरविंद केजरीवाल विधानसभा चुनाव के लिए AAP की तैयारियां जोरों पर

Update: 2022-05-28 16:33 GMT

हरियाणा (Haryana) में जून में होने वाले निकाय चुनावों और साल 2024 में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए आम आदमी पार्टी (AAP) ने तैयारियां शुरू कर दी हैं. इसके मद्देनज़र आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) कल कुरुक्षेत्र में एक रैली को संबोधित करेंगे. आम आदमी पार्टी के हरियाणा ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया गया है, " दिल्ली जीती और जीता पंजाब, अब जीतेंगे हरियाणा. 29 मई को कुरुक्षेत्र की रैली से हरियाणा बदलने की शुरुआत होगी. अब हरियाणा में भी केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल की इस रैली के लिए आप कार्यकर्ता कुरुक्षेत्र में डोर टू डोर कैंपेन चलाकर जनता को बढ़ चढ़कर 'अब बदलेगा हरियाणा' रैली में आने का न्योता भी दे रहे हैं. आप का दावा है कि कुरुक्षेत्र की जनता अरविंद केजरीवाल की इस रैली को लेकर पूरे जोश में है. आप ने कहा है, "पूरे हरियाणा के कार्यकर्ता और जनता दोनों ने अब हरियाणा बदलने की ठान ली है, जिसका आगाज़ 29 मई में कुरुक्षेत्र से होगा
निकाय चुनाव के लिए AAP ने कसी कमर
आम आदमी पार्टी प्रदेश में कितने पानी में है, इसका पता अगले महीने होने वाले निकाय चुनाव से चल जाएगा. पार्टी ने दावा किया है कि वह भ्रष्टाचार को मुद्दा बनाकर निकाय चुनाव लड़ेगी और अरविंद केजरीवाल की कुरुक्षेत्र रैली के बाद यानी 29 मई के बाद अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर देगी. कुरुक्षेत्र में कल होने वाली रैली में आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल, पार्टी के वरिष्ठ नेता अशोक तंवर समेत प्रदेश के कई बड़े नेता शामिल होंगे.
रैली को लेकर आप के राज्यसभा सांसद सुशील गुप्ता ने कहा, "हरियाणा में कांग्रेस और बीजेपी एक दूसरे से मिली हुई हैं. अब वहां जनता ने आम आदमी पार्टी को चुनने की ठान ली है. केजरीवाल की रैली के लिए पार्टी नेताओं और कार्यकर्ता ने अब तक 200 से ज्यादा बैठके की हैं
पंजाब के बाद हरियाणा पर केजरीवाल की नज़र
बता दें कि पंजाब विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के बाद आम आदमी पार्टी की नज़रें अब हरियाणा पर हैं. बड़ी बात यह है कि अरविंद केजरीवाल हरियाणा से ही आते हैं, इसलिए पार्टी उनको चेहरा बनाकर जनता के बीच जा रही है


Tags:    

Similar News