नाबालिग से 'बलात्कार' करने वाला गिरफ्तार
एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
रिपोर्ट के मुताबिक, गुरुग्राम पुलिस ने 15 साल की एक लड़की का अपहरण करने के बाद उसके साथ कथित तौर पर बलात्कार करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
नाबालिग के पिता द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, आरोपी दलीप ने 10 अप्रैल को उसकी बेटी का अपहरण कर लिया।
दलीप के खिलाफ आईपीसी की धारा 363 और पॉक्सो एक्ट की धारा 6 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस ने कहा कि आरोपी को शहर की एक अदालत में पेश किया गया और न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।