हरियाणा Haryana : नूंह पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में एक और व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।स्थानीय डॉक्टर मोहम्मद तारिफ को स्थानीय वायुसेना स्टेशन की जानकारी पाकिस्तानी नागरिकों के साथ साझा करने के आरोप में ताउरू से गिरफ्तार किया गया।
तारिफ करीब छह महीने पहले अपने पिता के साथ पाकिस्तान गया था। उस पर बीएनएस की धारा 152 और आधिकारिक गोपनीयता अधिनियम की धारा 3, 4 और 5 के तहत मामला दर्ज किया गया है।एफआईआर में दो पाकिस्तानी नागरिकों के भी नाम हैं।