हरियाणा : रविवार को डॉ. भीमराव अम्बेडकर भवन, कुरूक्षेत्र में "अपनी राजधानी अपना न्यायालय" विषय पर एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया।

यह कार्यक्रम हरियाणा के लिए एक अलग राजधानी और उच्च न्यायालय के मुद्दे पर चर्चा करने के लिए बुद्धिजीवियों के विभिन्न वर्गों को एक मंच पर लाने के उद्देश्य से, कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय में अंग्रेजी विभाग के सहायक प्रोफेसर डॉ. विक्रम खरब द्वारा आयोजित किया गया था। मुख्य अतिथि महेंद्र सिंह चोपड़ा ने कहा कि गौरवशाली इतिहास और संस्कृति होने के बावजूद भी हरियाणा अपनी विशिष्ट पहचान से वंचित है।


Tags: