Haryana.हरियाणा: यहां सरस्वती विहार में हुई दर्दनाक आग की घटना में एक बुजुर्ग महिला जिंदा जल गई। घर में लगे हीटर में शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान अंजलि बख्शी (80) के रूप में हुई है। अंजलि घर की पहली मंजिल पर रहती थी, जबकि उसका बेटा और परिवार के अन्य सदस्य ग्राउंड फ्लोर पर रहते हैं। बुधवार रात करीब 11:30 बजे पीड़ित परिवार के सदस्यों ने घर की पहली मंजिल से धुआं निकलता देखा तो ऊपर जाने की कोशिश की, लेकिन वे नहीं जा सके। इसके बाद उन्होंने पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस और
फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं।
आधे घंटे में आग पर काबू पा लिया गया, लेकिन जब तक आग बुझाई जाती, महिला की मौत हो चुकी थी। पहली मंजिल पर सो रही 80 वर्षीय महिला जिंदा जल गई, जबकि लाखों का सामान भी आग में जल गया। जांच अधिकारी एएसआई राजेश कुमार ने बताया कि आग लगने का कारण हीटर में शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। उन्होंने बताया कि फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और साक्ष्य एकत्र किए। उन्होंने बताया, "हमने पीड़ित के परिवार के सदस्यों के बयान दर्ज कर लिए हैं और मामले की जांच की जा रही है।"
Tags: