Gujarat गुजरात: भारत मौसम विज्ञान विभाग ने रविवार को जानकारी दी कि गुजरात के कई जिलों में 11 जुलाई तक बारिश होने की संभावना है। तटीय क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है, जबकि अन्य इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
गुजरात के उत्तर और दक्षिण के कई जिलों, जैसे पाटन, अमरेली, सूरत में 11 जुलाई तक भारी बारिश की संभावना है।मौसम विभाग ने 7 जुलाई को नवसारी और वलसाड में भारी बारिश की संभावना जताई है।