Gujarat गुजरात: गुजरात में एशियाई शेरों की संख्या बढ़कर 891 हो गई है, जो पांच साल पहले 674 थी। यह जानकारी मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने बुधवार को दी। पिछले सेंसस (जून 2020) में एशियाई शेरों की संख्या 674 बताई गई थी।
16वीं एशियाई शेर गणना 10 से 13 मई तक हुआ, जिसमें 35,000 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में शेरों की जनसंख्या की गणना की गई। इस गणना में 3,000 वालंटियर्स की मदद ली गई, जिनमें क्षेत्रीय अधिकारी, ज़ोनल और सब-ज़ोनल अधिकारी, गणनाकार और निरीक्षक शामिल थे। यह गणना 11 जिलों में की गई।
एशियाई शेर केवल गिर राष्ट्रीय उद्यान और उसके आसपास के क्षेत्रों में पाए जाते हैं।