- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- HPBOSE ने कक्षा 12वीं...
HPBOSE ने कक्षा 12वीं की अंग्रेज़ी परीक्षा में हुई गलती को स्वीकार करते हुए छात्रों के अंक फिर से जांचने का फैसला किया

Himachal हिमाचल: स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBOSE) ने कक्षा 12वीं की अंग्रेज़ी परीक्षा में हुई गलती को स्वीकार करते हुए छात्रों के अंक फिर से जांचने का फैसला कियाहै। बोर्ड ने बताया कि मानव त्रुटि के कारण रद्द हुए पेपर की गलत उत्तर कुंजी से मूल्यांकन कर दिया गया था।
यह पेपर मूल रूप से 8 मार्च को होना था, लेकिन 7 मार्च को चंबा जिले के चौवारी स्कूल में शिक्षकों द्वारा गलती से 10वीं की जगह 12वीं का प्रश्नपत्र खोल देने के कारण इसे 29 मार्च को पुनः आयोजित किया गया।
परिणाम घोषित होने के बाद कई छात्रों ने शिकायत की कि उन्हें अंग्रेज़ी में अपेक्षा से बहुत कम अंक मिले हैं। यह मुद्दा हिमाचल प्रदेश गवर्नमेंट टीचर्स यूनियन (HPGTU) और निजी स्कूल संगठनों ने उठाया, जिसके बाद शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने जांच के निर्देश दिए।
जांच में सामने आया कि तकनीकी त्रुटि से गलत उत्तर कुंजी अपलोड हो गई थी। बोर्ड ने कहा है कि केवल उन्हीं छात्रों की कॉपियां पुनः जांची जाएंगी जिनके अंक कम आए हैं और संशोधित परिणाम में अंकों में सिर्फ वृद्धि होगी, कोई कटौती नहीं।





