Gujarat में करोड़पति चोर हुआ काबू

Update: 2024-07-06 13:29 GMT
Gujarat गुजरात: गुजरात से एक करोड़पति चोर की खबर सामने आई है। पुलिस भी जांच पड़ताल के दौरान संपत्ति के बारे में जानकर हैरान रह गई। पुलिस जानकारी के अनुसार यह चोर आलीशान होटलों में स्टे करता और फ्लाइट के ट्रैवल करता था। गुजरात पुलिस ने इसका नाम रोहित सोलंकी बताया है। पिछले महीने रोहित कनुभाई सोलंकी ने वापी में 1 लाख रुपये की चोरी की थी।
police  ने जांच पड़ताल के दौरान यह पाया है कि आरोपी एक लग्ज़री जिंदगी जी रहा है, हालांकि पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी रोहित से पूछताछ के दौरान उसने कबूल किया है कि उसने 19 चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया है।
इनमें वलसाड में तीन, सूरत में एक, पोरबंदर में एक, सेलवाल में एक, तेलंगाना में दो, आंध्र प्रदेश में दो, मध्य प्रदेश में दो और महाराष्ट्र में एक घटना को अंजाम दिया। वहीं आरोपी रोहित ने महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में 6 और चोरियां करने की बात भी कबूल की। उसने एक मुस्लिम महिला से शादी कर अपना नाम अरहान रख लिया।
मामले में पुलिस ने जांच के दौरान पाया कि रोहित सोलंकी ने मुंबई के मुंब्रा इलाके में 1 करोड़ रुपये से ज्यादा कीमत का आलीशान फ्लैट लिया था। इसके अलावा उसके पास ऑडी कार भी है। पुलिस ने बताया कि आरोपी रोहित mumbai  के डांस बार और नाइट क्लब में पार्टी करने का शौकीन है। वह नशे का भी करता है और हर महीने 1.50 लाख रुपये खर्च करता है।
Tags:    

Similar News

-->