भारत
युवती की शादी कहीं और तय की खबर नहीं कर सका बर्दाश्त, ब्वायफ्रेंड ने लड़की के मंगेतर को बनाया निशाना
jantaserishta.com
6 July 2024 3:00 PM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की पड़ताल कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
भगवानपुर: गर्लफ्रेंड की शादी दूसरे किसी युवक के होने से नाराज उसके ब्वायफ्रेंड ने ऐसा कदम उठाया कि परिजनों के होश उड़ गए। पूरा मामला जानने के बाद पुलिस भी हैरान हो गई। गर्लफ्रेंड की मंगनी होने से नाराज युवक ने अपने दोस्त के साथ लड़की के मंगेतर पर फायर झोंक दिया।
पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह हैरान करने वाला मामल हरिद्वार जिले के रुड़की में सामने आया है। युवती की शादी कहीं और तय होने से नाराज युवक ने युवती के मंगेतर पर फायर झोंका था। मंगेतर के पैर में गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया था।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की पड़ताल कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार चार दिन पूर्व बालेकी श्मशान घाट के पास दो युवकों ने अमरपुर काजी निवासी 20 वर्षीय तुषार उर्फ गौरव के ऊपर फायर झोंक दिया था।
तुषार शादी की तैयारी में लगा हुआ था और जरूरी सामान लेकर घर जा रहा था। ऐसे में दो अज्ञात युवकों ने उसके पैर में गोली मार कर उसे घायल कर दिया था। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराने के साथ ही परिजन जसवंत सिंह की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की पड़ताल शुरू की थी।
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज आदि की मदद से आरोपियों को चिन्हित किया और सहारनपुर रेलवे रोड स्थित एक होटल से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और 315 बोर के एक तमंचे के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
पकड़े गए दोनों आरोपियों ने अपना नाम अभिषेक पुत्र आजाद निवासी ग्राम चेहड़ी थाना रामपुर मनिहारान सहारनपुर तथा अभिषेक पुत्र अजब सिंह निवासी ग्राम बुड्ढाखेड़ा गुर्जर, थाना रामपुर मनिहारान बताया है। अभिषेक ने बताया कि तुषार कि जिस लड़की से शादी तय हुई है वह उस लड़की से प्रेम करता है।
उसकी शादी तय होने से नाराज अभिषेक ने तुषार पर जानलेवा हमला किया था। बताया की शादी की तैयारी में लगे तुषार पर तमंचे से फायर कर उसे घायल किया था ताकि युवती से उसका रिश्ता टूट जाए। पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर दिया है। थाना प्रभारी सूर्य भूषण नेगी ने बताया कि जानलेवा हमला कर घायल करने वाले दोनों युवकों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर दिया गया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





