महिला रक्षा टीम सखी वन स्टॉप सेंटर में महिलाओं को दी घरेलू हिंसा, साइबर क्राइम की जानकारी
छग
रायगढ़। जिला महिला सरंक्षण अधिकारी चैताली राय तथा जिला पुलिस महिला रक्षा टीम चक्रधरनगर स्थित सखी वन स्टॉप सेंटर जाकर सेंटर में रह रही महिलाओं को विधिक सहायता, महिलाओं से संबंधित अपराध तथा बचाव के संबंध में बताया गया। जिला महिला सरंक्षण अधिकारी श्रीमती चैताली राय द्वारा महिलाओं को प्रशाशन से मिलने वाली सहायता राशि एवं कानूनी प्रक्रिया में मिलने वाले सहायता के संबंध में विस्तार से बताया गया।
पुलिस महिला रक्षा टीम प्रभारी निरीक्षक अंजना केरकेट्टा द्वारा महिलाओं को महिला उत्पीड़न को सहने के बजाय उसका मुकाबला करें पुलिस के समक्ष लाये ताकि महिलाओं के न्याय मिले और दोषियों को सजा। टीआई केरकेट्टा द्वारा महिलाओं को साइबर अपराधों, अभिव्यक्ति मोबाइल एप, डायल 112 नंबर की जानकारी दिया गया है। कार्यक्रम में रक्षा टीम की सहायक उप निरीक्षक मंजू मिश्रा एवं रक्षा टीम की स्टाफ भी उपस्थित थे।