केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के पिता का निधन, सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने जताया शोक

छग

Update: 2025-03-17 13:31 GMT
New Delhi/Raipur. नई दिल्ली/रायपुर। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के पिता, वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री देबेंद्र प्रधान के निधन पर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह समाचार अत्यंत दुखद है। बृजमोहन अग्रवाल ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि देबेंद्र प्रधान का संपूर्ण जीवन जनसेवा, संगठन और राष्ट्रहित के लिए समर्पित रहा। वे ओडिशा की राजनीति के सम्मानित व्यक्तित्व थे। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए कहा, ईश्वर पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में संबल प्रदान करें।



Tags:    

Similar News