New Delhi/Raipur. नई दिल्ली/रायपुर। छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय छत्तीसगढ़ सदन से रवाना हुए। उनका केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिलने का कार्यक्रम है।
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज दिल्ली पहुंचे हैं. यहां वे केंद्रीय मंत्री अमित शाह से मुलाकात करेंगे. सूत्रों के हवाले खबर है छत्तीसगढ़ में मंत्रिमंडल के विस्तार पर चर्चा होगी. विष्णु देव सरकार में दो मंत्रियों के पद अभी खाली हैं. नगरीय निकाय चुनावों के चलते मंत्रिमंडल का विस्तार नहीं हो पा रहा था। सूत्रों के हवाले खबर है छत्तीसगढ़ में मंत्रिमंडल के विस्तार पर चर्चा होगी. विष्णु देव सरकार में दो मंत्रियों के पद अभी खाली हैं. नगरीय निकाय चुनावों के चलते मंत्रिमंडल विस्तार नहीं हो पा रहा था. अमर अग्रवाल, अजय चंद्राकर और गजेंद्र यादव मंत्री पद की दौड़ में सबसे आगे बताए जा रहे हैं।
चैत्र नवरात्रि पर विष्णुदेव साय मंत्रिमंडल में विस्तार संभव है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज दिल्ली पहुंचे, जहां वे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करेंगे। सूत्रों के मुताबिक, इस बैठक में राज्य मंत्रिमंडल के विस्तार पर चर्चा होगी। विष्णुदेव सरकार में अभी दो मंत्री पद खाली हैं, लेकिन नगरीय निकाय चुनावों के कारण अब तक विस्तार नहीं हो पाया था। सूत्रों के अनुसार, चैत्र नवरात्रि पर कैबिनेट विस्तार की संभावना जताई जा रही है। संभावित मंत्रियों की दौड़ में अमर अग्रवाल, अजय चंद्राकर और गजेंद्र यादव के नाम सबसे आगे हैं।
अमर अग्रवाल – बिलासपुर से विधायक, पूर्व कैबिनेट मंत्री, क्षेत्र में मजबूत पकड़।
अजय चंद्राकर – पांच बार के विधायक, कुरुद विधानसभा से विजयी, पूर्व मंत्री।
गजेंद्र यादव – दुर्ग से विधायक, नई कैबिनेट में शामिल होने की प्रबल संभावना।
अब सभी की नजरें इस बैठक पर टिकी हैं, जिसमें छत्तीसगढ़ की राजनीति के बड़े फैसले लिए जा सकते हैं।