जेवरात चुराने वाली महिलाएं गिरफ्तार, पकड़ी गई CCTV कैमरे की मदद से

CG NEWS

Update: 2024-07-08 06:55 GMT

जांजगीर-चांपा Janjgir-Champa news। जिले में ज्वेलरी दुकान में 2 महिलाओं ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। दोनों महिलाएं ग्राहक बनकर आई थी। एक जोड़ी पायल और चार नग बिछिया चोरी कर भाग गए थे। ये वारदात CCTV कैमरे में कैद हो गई है। घटना Balouda Police Station बलौदा थाना क्षेत्र की है। बलौदा थाना प्रभारी से मिली जानकारी अनुसार, सोनार पारा बलौदा निवासी महादेव माली ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 7 जुलाई को 11.30 बजे 2 महिलाएं ज्वेलरी खरीदने आई थी। दोनों चांदी का पायल और बिछिया देखने लगी। पसंद नहीं आने की बात कहते हुए चली गई।

chhattisgarh news महादेव माली को जब महिलाओं पर शक हुआ तो दिखाए गए सामानों को दोबारा चेक किया। इस दौरान कुछ चांदी के जेवरात नजर नहीं आए। इसके बाद CCTV कैमरे को चेक किया। दोनों महिलाएं फुटेज में चोरी करते नजर आ रही हैं। chhattisgarh

बलौदा थाने में धारा 305 BNS के तहत मामला दर्ज किया गया। महिला आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम भेजा गया, जहां तलाश की जा रही थी। CCTV कैमरे के आधार पर महिलाओं की पहचान कराने पर माया चौहान और पुनिता चौहान को पकड़ा गया। दोनों घुटकु थाना के कोनी की निवासी हैं।

पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर चोरी करने की बात स्वीकार की। चोरी के एक नग पायल और चार नग बिछिया कीमती 18 हजार रुपए को बरामद किए गया है। दोनों महिला आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

Tags:    

Similar News

-->