घर घुसकर महिला से छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़

Update: 2022-02-17 16:53 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। रायगढ़। घर घुसकर महिला से छेडख़ानी करने के मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को सुर्री से गिरफ्तार करते हुए जेल दाखिल करा दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 14 फरवरी की दोपहर थाना कोतरारोड़ में महिला द्वारा ग्राम सुर्री थाना पुसौर के टेकराम चौधरी द्वारा घर घुसकर छेडख़ानी करने की रिपोर्ट दर्ज करायी। पीडि़ता बताई थाना प्रभारी को कि शादी से पहले से टेकराम चौधरी को जानती है।

13 फरवरी को सास, ससुर मेहमानी में गये थे, घर पर पति के साथ थी। रात्रि करीब 8.30 बजे पति कमरे में अपना काम कर रहे थे, हाल में बैठकर टीवी देख रही थी। उसी समय टेकराम चौधरी दरवाजे को धकेल कर घुस गया और हाल में अकेली देखकर बेइज्जती करने के नियत से हाथ बांह को पकडऩे लगा, जिसका विरोध कर शोर मचाने पर पति आये जिसे देखकर टेकराम घर से भाग गया। घटना के संबंध में आरोपी टेकराम पर धारा 452, 354, 354(क) भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

आरोपी के अन्यत्र फरार हो जाने की सम्भावना पर थाना प्रभारी कोतरारोड़ निरीक्षक चमन सिन्हा द्वारा हमराह स्टाफ सहायक उप निरीक्षक डीपी भारद्वाज, आरक्षक चन्द्रेश पाण्डेय, कामता चौहान, टिकेश्वर यादव, महिला आरक्षक प्रमिला भगत के साथ आरोपी घर दबिश दिया गया और आरोपी टेकराम चैधरी पिता बेणुधर चैधरी उम्र 27 साल निवासी सुर्री थाना पुसौर को गिरफ्तार कर थाना लाया गया जिसे 15 फरवरी को रिमांड पर भेजा गया है।

Similar News