राशन बंद कर देंगे, प्रत्याशी ने दी वोटरों को धमकी

Update: 2022-05-15 06:50 GMT

मनेन्द्रगढ। छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़ में युवा कांग्रेस चुनाव में जीत हासिल करने युकां प्रत्याशी ने अनोखा जुगाड़ लगाया है। यहां राशन दुकान में वोटर आईडी जमा न करने पर राशन बंद करने की धमकी दी गई है, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। दरअसल मनेन्द्रगढ़ में 12 मई से 12 जून तक युकां चुनाव होना है।

वोटर आईडी कार्ड से ही युकां चुनाव में मतदान होगा। इसे लेकर चिरमिरी नगर निगम क्षेत्र के राशन दुकानों में राशनकार्ड हितग्राहियों से वोटर आईडी कार्ड जमा कराए जा रहे हैं। वोटर आईडी कार्ड जमा न करने पर राशन दुकानदार राशन बंद करने की धमकी दे रहे हैं। वहीं अब आजादनगर गोदरीपारा राशन दुकान संचालक का धमकी देते हुए एक वीडियो वायरल हो रहा है।  

Tags:    

Similar News