देखें 12 बजे की LIVE बुलेटिन, और बने रहिए jantaserishta.com पर

Update: 2022-07-14 06:34 GMT

यूपी। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद और गोरखपुर के सांसद रविकिशन आज गोरखपुर के रामगढ़ ताल पहुंचे और वहां उन्होंने वाटर स्पोटर्स का लुत्फ उठाया. इसके बाद जितिन प्रसाद (Jitin Prasad) ने ट्विट कर लिखा. मैं मुंबई नहीं बल्कि गोरखपुर में हूं और वाटर स्पोटर्स का मजा ले रहा हूं. इसके साथ ही गोरखपुर के सांसद रविकिशन (Gorakhpur MP Ravi Kishan) ने भी ट्विट कर लिखा कि गोरखपुर के रामगढ़ झील (Ramgarh Lake) में अब से बोटिंग सुविधा शुरू हो गई और आज इसका शुभारम्भ किया गया गया है.

Full View

दरअसल गोरखपुर के सीएम सिटी होने के कारण शहर में कई विकास कार्य किए जा रहे हैं. इसमें से ही एक पिकनिक स्पॉट रामगढ़ झील को भी राज्य की योगी आदित्यनाथ सरकार ने विकसित किया. गौरतलब है कि राज्य के सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस झील का उद्घाटन किया था. पिछले साल ही सीएम योगी रामगढ़ झील में पहुंचे थे और वहां उन्होंने नाव प्रतियोगिता को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था. यही नहीं सीएम योगी ने भी रामगढ़ ताल का नाव भ्रमण किया था और वह करीब पांच मिनट तक यहां रहे. इसके साथ ही सीएम योगी ने वाटर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का भी निरीक्षण किया था.

राज्य के लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद और गोरखपुर के सांसद रविकिशन रामगढ़ झील पहुंचे और वहां उन्होंने वाटर स्पोटर्स का लुत्फ उठाया. जितिन प्रसाद ने ट्विट कर कुछ तस्वीरों को सोशल मीडिया में शेयर किया और लिखा कि वह मुंबई में नहीं बल्कि गोरखपुर में हैं. क्योंकि तस्वीरों में ऐसा लग रहा था कि वह किसी समुद्र के किनारे हो. जबकि रविकिशन ने लिखा कि आज से झील में वोटिंग की सुविधा भी शुरू हो गई हैं.

Tags:    

Similar News